रेप के आरोपों में घिरे दाती महाराज ने कहा : आश्रम से जुड़े तीन लोगों ने मुझे फंसाया

नयी दिल्ली : दिल्ली और राजस्थान के अपने आश्रमों में एक शिष्या के साथ बलात्कार के आरोपी दाती महाराज ने तीन लोगों पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाये जाने के बाद पुलिस ने तीनों को समन जारी किया है. इस मामले में शुक्रवारको पुलिस ने उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ […]

नयी दिल्ली : दिल्ली और राजस्थान के अपने आश्रमों में एक शिष्या के साथ बलात्कार के आरोपी दाती महाराज ने तीन लोगों पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाये जाने के बाद पुलिस ने तीनों को समन जारी किया है. इस मामले में शुक्रवारको पुलिस ने उनसे आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. दाती ने दावा किया कि आश्रम से जुड़े तीन लोगों ने उन्हें मामले में फंसाया है. अपराध शाखा ने सोमवार को इन तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया है, जबकि दाती महाराज को मंगलवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस दाती महाराज का पुरुषत्व जांच भी करा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >