नयी दिल्ली : फिल्म देख बना फर्जी सीबीआइ अफसर, अब तक 24 को ठगा

नयी दिल्ली : अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल-26 से आइडिया लेकर बिहार के एक युवक ने 24 लोगों के साथ ठगी की. वह सीबीआइ में नौकरी करना चाहता था. जब इसकी परीक्षा पास नहीं कर पाया तो उसने अपने साथियों के साथ मिल कर सीबीआइ की एक नकली टीम बनायी. इस टीम ने कई घरों […]

नयी दिल्ली : अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल-26 से आइडिया लेकर बिहार के एक युवक ने 24 लोगों के साथ ठगी की. वह सीबीआइ में नौकरी करना चाहता था. जब इसकी परीक्षा पास नहीं कर पाया तो उसने अपने साथियों के साथ मिल कर सीबीआइ की एक नकली टीम बनायी. इस टीम ने कई घरों में छापेमारी की और घरवालों से लाखों रुपये वसूले. आरोपी नौकरी लगाने के नाम पर भी ठगी करते थे.

इस गैंग के चार सदस्यों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गाजियाबाद के एसएसपी वैभव कृष्णा के अनुसार, ये चारों पिछले दो महीनों से लोगों के घर और दूसरे ठिकानों पर सीबीआइ अफसर बनाकर रेड डाल रहे थे. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गैंग का सरगना विशाल का सपना सीबीआइ अफसर बनना था. इसके लिए उसने परीक्षा भी दी थी, लेकिन उसमें पास नहीं हो सका. अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल-26 देखने के बाद उसने भी फर्जी सीबीआइ टीम बनाकर रुपये कमाने की सोची.
लैपटॉप में सीबीआइ का फर्जी सॉफ्टवेयर डलवाया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ युवक सीबीआइ अफसर बनकर लोनी क्षेत्र में छापा मारने जा रहे हैं. इसी के बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
छापेमारी करने के लिए बनायी टीम, बिहार का युवक था गैंग का सरगना
छापेमारी करने के लिए किराये पर लेते थे एसयूवी, रोहतास का विशाल बीएससी का छात्र
चारों खाकी पैंट और सफेद शर्ट पहनते थे. छामेमारी के लिए ये एसयूवी गाड़ी किराये पर लेते थे. इन्हें इंदिरापुरम के सम्राट होटल के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया इनके पास से सीबीआइ के फर्जी लेटर पैड, सील और आइडी कार्ड मिले हैं. ये चारों बेरोजगार हैं. पुलिस ने बताया कि इस गैंग का सरगना विशाल दुबे है. इसके अलावा विशाल का चचेरा भाई विवेक दुबे और उसके दो दोस्त राहुल शर्मा और संदीप कुमार इस गैंग में शामिल थे. विशाल और विवेक बिहार के रोहतास के रहने वाले हैं.
वहीं, उसके दो दोस्त गाजियाबाद से हैं. पुलिस के मुताबिक इस गैंग से अन्य लोग भी जुड़े हुए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. गैंग का सरगना विशाल बीएससी का छात्र है. इंदिरापुरम निवासी संदीप एमसीए कर रहा है. विवेक और राहुल अभी स्नातक कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >