राजधानी दिल्ली में एक बैग के अंदर मिली महिला की लाश

नयी दिल्ली : दिल्ली के सरिता विहार में एक बैग के अंदर से महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. शव को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्‍या आज सुबह में की गई है. महिला की पहचान अभी तक नहीं हुई है और मामले की जांच के लिए एक […]

नयी दिल्ली : दिल्ली के सरिता विहार में एक बैग के अंदर से महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. शव को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्‍या आज सुबह में की गई है. महिला की पहचान अभी तक नहीं हुई है और मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है.
पुलिस ने कहा कि सरिता विहार पुलिस स्टेशन में सुबह 8 बजे एक पीसीआर को कॉल से सूचना मिली थी कि हाजी कॉलोनी की तरफ एक सड़क किनारे दो अज्ञात बैग पड़ा हुआ था और उसमें किसी महिला की लाश थी. सूसना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
अभी तक यह पता नहीं लगाया जा सका है कि महिला की हत्‍या कैसे की गई हैमहिला की उम्र 25 से 30 के बीच बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक महिला की हत्‍या कहीं और की गई है और यहां पर लाकर फेंका गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >