नयी दिल्ली : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पार्टी की विचारधारा के प्रतीक कार्ल मार्क्स की 200वीं जयंती के अवसर पर दुनिया के कामगारों से एकजुट होकर समाजवाद को मजबूत बनाने का आह्वान किया.
पार्टी ने अपने संदेश में मार्क्स की जयंती को समाजवाद की मजबूती के संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा है, महान समाजवादी विचारक मार्क्स को माकपा याद करते हुए इस अवसर पर दुनिया में समाजवाद को मजबूत बनाने के लिये संघर्ष को तेज करने का संकल्प लेती है.
मार्क्स की जयंती पर पार्टी ने ट्विटर पर अपने संदेश में मार्क्स का मशहूर आह्वान पेश किया, दुनिया के मजदूरों एक हो. तुम्हारे पास खोने के लिए बेड़ियों के सिवा कुछ नहीं है. और पाने के लिए दुनिया.
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी अपने संदेश में कहा, समय दुनिया को बदलने का है. कार्ल मार्क्स 200 साल पहले आज ही के दिन पैदा हुए थे, उनके विचार सदैव समकालीन और प्रेरणादायी रहेंगे, लाल सलाम.
