शर्मनाक! सास-बहू को बंधक बनाकर लूटा, सास के साथ बलात्कार

नोएडा : शहर के दनकौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बदमाशों ने सास-बहू को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की और सास के साथ कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि गांव पतला खेड़ा निवासी सास-बहू अपने घर के बाहर खड़ी थीं. तभी बाइक सवार दो बदमाश […]

नोएडा : शहर के दनकौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बदमाशों ने सास-बहू को बंधक बनाकर घर में लूटपाट की और सास के साथ कथित रूप से बलात्कार किया.

पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि गांव पतला खेड़ा निवासी सास-बहू अपने घर के बाहर खड़ी थीं. तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां आए और महिलाओं से कहा कि गोली चलने वाली है, तुरंत घर में घुस जाओ.

उन्होंने कहा, इससे घबरायी महिलाएं जब घर के अंदर घुस रही थीं तो बदमाश भी उनके साथ भीतर घुस गये. उन्होंने हथियार के बल पर घर से कीमती सामान लूट लिया.

अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने सास को एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया. घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने दनकौर थाने में दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >