अश्लील VIDEO वायरल होने पर ओड़िशा में किशोरी ने की आत्महत्या

नबरंगपुर (ओड़िशा) : जिले में एक आदिवासी किशोरी ने एक युवक के साथ उसका अंतरंग वीडियो गांव में वायरल होने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी सोमवार शाम से लापता थी. उसके परिजनों को उसका शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला. उन्होंने कहा, […]

नबरंगपुर (ओड़िशा) : जिले में एक आदिवासी किशोरी ने एक युवक के साथ उसका अंतरंग वीडियो गांव में वायरल होने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी सोमवार शाम से लापता थी. उसके परिजनों को उसका शव जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला.

उन्होंने कहा, ‘परिजनों का कहना है कि गांव के लोगों ने उन्हें वीडियो क्लिप के बारे में बताया है. उसी कारण किशोरी ने संभवत: आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. किशोरी के पिता ने एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >