जिम मालिक ने 14 साल की किशोरी से किया बलात्कार, गिरफ्तार

नयी दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव इलाके में एक जिम मालिक ने 14 साल की एक किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ग या है. पुलिस ने आज बताया कि 27 वर्षीय आरोपी को कल गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, वह लड़की से तब मिला था […]

नयी दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव इलाके में एक जिम मालिक ने 14 साल की एक किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किया.
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ग या है. पुलिस ने आज बताया कि 27 वर्षीय आरोपी को कल गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, वह लड़की से तब मिला था जब वह फरीदाबाद में अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी.
दोनों में दोस्ती हो गई और दोनों ने एक – दूसरे को अपने-अपने फोन नम्बर दिए थे. लड़की ने पुलिस को बताया कि जिम मालिक ने तीन दिन पहले उससे कथित रूप से बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.
सफदरजंग एनक्लेव थाने में लड़की के माता-पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में पुलिस को मालूम चला कि लड़की ने अपने रिश्तेदार की मदद से फरीदाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >