जम्मू कश्मीर : पुलवामा में आतंकियों से सुरक्षा बलों की मुठभेड़, दो जवान घायल

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रबगाम में आज आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गये. यह मुठभेड़ आज सुबह पुलवामा के डरबगाम में हुई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा […]

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रबगाम में आज आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गये. यह मुठभेड़ आज सुबह पुलवामा के डरबगाम में हुई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के द्रबगाम में घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया था. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल जब आतंकवादियों को खोजने की कोशिश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने सैनिकों पर गोलीबारी शुरू कर दी. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में दो सैनिक घायल हो गए. घेराबंदी मजबूत कर दी गयी है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >