इस साल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, 16 अप्रैल को बतायेगी सरकार

नयी दिल्ली: वर्ष 2018 में मौसम के मिजाज के पूर्वानुमान की आधिकारिक घोषणा आगामी सोमवार को की जायेगी. प्रदूषण और फसल चक्र के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली मौसम की दीर्घकालिक घोषणा का यह पहला चरण होगा. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग के महानिदेशक […]

नयी दिल्ली: वर्ष 2018 में मौसम के मिजाज के पूर्वानुमान की आधिकारिक घोषणा आगामी सोमवार को की जायेगी. प्रदूषण और फसल चक्र के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली मौसम की दीर्घकालिक घोषणा का यह पहला चरण होगा. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश 16 अप्रैल को मौसम के वार्षिक पूर्वानुमान के पहले चरण की घोषणा करेंगे.

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल दो चरणों में होने वाली मौसम के पूर्वानुमान की घोषणा के आधार पर प्रदूषण से निबटने के पूर्व नियोजित कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाता है. साथ ही किसानों के लिए भी मौसम के दीर्घकालिक पूर्वानुमान की खासी अहमियत होती है. इसके आधार पर देश भर के किसान अपनी फसलों का निर्धारण करते हैं.

सिंह ने बताया कि पहले चरण में दक्षिण पश्चिम माॅनसून की सक्रियता से अप्रैल से जून के बीच होने वाली बारिश का दीर्घकालिक पूर्वानुमान व्यक्त किया जाता है. इसके आधार पर दूसरे चरण में वर्ष के शेष महीनों में बारिश और मौसम के मिजाज का आकलन किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >