बंदर 16 दिनों के नवजात को लेकर भागा

भुवनेश्वर : ओडिशा के कटक जिले में एक बंदर 16 दिनों के एक नवजात शिशु को उसके घर से उठा कर भाग गया. इसके बाद अधिकारियों ने एक व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है. वन विभाग सूत्रों ने बताया कि यह बच्चा तलबस्ता गांव में अपने घर में मां के पास सो रहा था, तभी […]

भुवनेश्वर : ओडिशा के कटक जिले में एक बंदर 16 दिनों के एक नवजात शिशु को उसके घर से उठा कर भाग गया. इसके बाद अधिकारियों ने एक व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है. वन विभाग सूत्रों ने बताया कि यह बच्चा तलबस्ता गांव में अपने घर में मां के पास सो रहा था, तभी बंदर ने उसे झपट लिया.

मां ने बंदर को अपना बच्चा लेकर भागते देखा और शोर मचाया. इसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। बचाव अभियान से जुड़े वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हम बच्चे की आवाज नहीं सुन पा रहे हैं, जिसके चलते उसे ढूंढना मुश्किल हो गया है. उन्होंने बताया कि वन विभाग के 30 कर्मी तलाश अभियान में जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >