मोदी को सत्ता से बाहर रखने के लिए लेफ्ट से हाथ मिलायेगी ममता!

तिरवनंतपुरम: भाकपा के वरिष्ठ नेता ए बी बर्धन ने आज कहा कि अगर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राजग को सत्ता में आने से रोकने के लिए वैकल्पिक सरकार का गठन किया जाता है तो वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को उसमें भागीदार बनाने के खिलाफ नहीं हैं. […]

तिरवनंतपुरम: भाकपा के वरिष्ठ नेता ए बी बर्धन ने आज कहा कि अगर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राजग को सत्ता में आने से रोकने के लिए वैकल्पिक सरकार का गठन किया जाता है तो वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को उसमें भागीदार बनाने के खिलाफ नहीं हैं.

बर्धन ने एशियानेट न्यूज से आज कहा, ‘‘मेरी यही राय है कि वह एक कारक हो सकती हैं, वह एक घटक हो सकती हैं. समूचा विचार मोदी को बाहर रखने का है.’’ वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता ने कहा कि अगली लोकसभा में वाम दलों की मौजूदगी घटने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >