बाबा साहेब ने हमें जो संविधान दिया, उसे नष्ट करना चाहती है भाजपा : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : हमारे देश का आधार हमारा संविधान आज खतरे में है. यह भाजपा नेताओं के हमले पर है, वे सीधे या अपने बयानों के द्वारा इसपर हमला कर रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में यह हर कांग्रेसी और भारतीय का कर्तव्य है कि वह ऐसे हमलों को रोके, ताकि बाबा साहेब भीम राव अंबडेकर […]


नयी दिल्ली :
हमारे देश का आधार हमारा संविधान आज खतरे में है. यह भाजपा नेताओं के हमले पर है, वे सीधे या अपने बयानों के द्वारा इसपर हमला कर रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में यह हर कांग्रेसी और भारतीय का कर्तव्य है कि वह ऐसे हमलों को रोके, ताकि बाबा साहेब भीम राव अंबडेकर ने जो संविधान हमें दिया उसकी रक्षा हो सके.

उक्त बातें आज कांग्रेस के नये अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के 133वें स्थापना दिवस पर कही.उन्होंने कहा कि आज देश में झूठ का जाल बुना जा रहा है. आज राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा देश के लोगों को बांट रही है. आज चुनाव भले ही हारे हों, लेकिन हम सच का साथ नहीं छोड़ेंगे और जो लोग देश को बांटने का काम करेंगे हम उनके खिलाफ खड़े रहेंगे.

आज कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी. राहुल गांधी ने आज पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >