OMG : ये हैं दुनिया के सबसे बड़े सांता...!

भुवनेश्वर : मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ओडिशा में पुरी तट पर रेत से सांता का दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा बनाया है. ऐसा उनका दावा है. इस पर वर्ल्ड पीस (विश्व शांति) संदेश लिखा हुआ है. पटनायक ने दावा किया कि उन्होंने सांता का 25 फुट ऊंचा और […]

भुवनेश्वर : मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ओडिशा में पुरी तट पर रेत से सांता का दुनिया का सबसे बड़ा चेहरा बनाया है. ऐसा उनका दावा है. इस पर वर्ल्ड पीस (विश्व शांति) संदेश लिखा हुआ है.

पटनायक ने दावा किया कि उन्होंने सांता का 25 फुट ऊंचा और 50 फुट चौड़ा चेहरा बनाया है, जिसका लक्ष्य लिमका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक जगह बनाना है.

विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार को 40 लोगों ने पुरी के सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट में इसे बनाने में मदद की और उन्हें इसे बनाने में 35 घंटे लगे. पटनायक ने कहा कि यह एक जनवरी तक लोगों के दीदार के लिए रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >