जींस पहनी दुल्हन से क्या शादी करना चाहेंगे लड़के ?, भाजपा नेता का अजीबोगरीब सवाल

नयी दिल्ली : देश-दुनिया में महिलाओं के खिलाफ जहां एक ओर लगातार हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. वहीं दूसरी ओर महिलाओं के परिधान को लेकर नेताओं के विवादास्पद बयान भी लगातार सामने आ रहे हैं. भाजपा नेता और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर ताजा […]

By Prabhat Khabar Print Desk | December 11, 2017 8:50 PM

नयी दिल्ली : देश-दुनिया में महिलाओं के खिलाफ जहां एक ओर लगातार हिंसा की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. वहीं दूसरी ओर महिलाओं के परिधान को लेकर नेताओं के विवादास्पद बयान भी लगातार सामने आ रहे हैं. भाजपा नेता और केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह ने महिलाओं के कपड़ों को लेकर ताजा विवादास्पद बयान दिया है जिससे हंगामा शुरू हो गया है.

सत्यपाल सिंह ने लड़कियों के जींस पहनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रविवार को गोरखपुर में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापन दिवस समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए एक सवाल पूछा, कोई लड़की अगर जींस पहनकर शादी के बेदी पर जाएगी तो कितने लड़के उससे शादी करना चाहेंगे.

मुंबई के कमीशनर रहे सत्यपाल सिंह इतने में ही नहीं रुके और साधू-संतों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, कोई आदमी अगर कहने लगे कि मैं जींस पहनकर किसी मंदिर का महंत बन जाऊंगा तो लोग पसंद करेंगे क्‍या?, कोई पसंद नहीं करेगा.

Next Article

Exit mobile version