आज सुबह भूकंप के झटकों से डोला जम्मू-कश्मीर, बीती रात उत्तर भारत में महसूस किये गये थे झटके

श्रीनगर/नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता 5.1 बतायी जा रही है. हालांकि भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान होने की खबर नहीं है. इससे पहले बीती रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्से में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये […]

श्रीनगर/नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता 5.1 बतायी जा रही है. हालांकि भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान होने की खबर नहीं है. इससे पहले बीती रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्से में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये.

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में था. विभाग के राष्ट्रीय भूकंप-विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप बुधवार रात करीब 8:49 बजे आया. मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने देहरादून में कहा कि भूकंप का केंद्र तीस किलोमीटर की गहराई में था. दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ और पंजाब के हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये.

आपको बता दें कि हिमालयी क्षेत्र का हिस्सा उत्तराखंड हाई सिस्मिक जोन में आता है यानी यहां बडे भूकंप आने की आशंका बनी रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >