मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यक्रम में हंगामा, सुरक्षाघेरा तोड़कर युवक दौड़ा और...

रालेगण सिद्धि : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यक्रम में शनिवार को हंगामा हुआ. अहमदनगर में सौर ऊर्जा प्लांट का भूमि पूजन करने पहुंचे फडणवीस का सुरक्षा घेरा तोड़कर एक युवक घुस गया जिसके बाद फौरन सुरक्षाकर्मी हरकत में आये और सीएम के ओर दौड़े इस युवक को हिरासत में ले लिया. जानकारी के […]

रालेगण सिद्धि : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यक्रम में शनिवार को हंगामा हुआ. अहमदनगर में सौर ऊर्जा प्लांट का भूमि पूजन करने पहुंचे फडणवीस का सुरक्षा घेरा तोड़कर एक युवक घुस गया जिसके बाद फौरन सुरक्षाकर्मी हरकत में आये और सीएम के ओर दौड़े इस युवक को हिरासत में ले लिया.

जानकारी के अनुसार रालेगण सिद्धि में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जिस सौर ऊर्जा प्लांट के भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे उक्त युवक उसका विरोध कर रहा था. उसने जैसे ही मंच की ओर दौड़ लगायी, सुरक्षाकर्मियों ने उसको दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस हेलिकॉप्टर से रालेगण सिद्धि पहुंचे और समाजसेवी अन्ना हजारे के पांव छूकर आशीर्वाद लिया. यहां फडणवीस ने दो मेगावॉट के सौर ऊर्जा प्लांट का भूमि पूजन किया जिससे इलाके में बिजली की आपूर्ति की जाएगी.

समाजसेवी अन्ना हजारे ने फडणवीस सरकार के इस पहल की तारीफ की है. अन्ना ने के कहा फडणवीस सरकार हर तीन-चार गांव के लिये सोलर बिजली उत्पादन केंद्र शुरू करने जा रही है और ऐसे छोटे सोलर ऊर्जा बिजली केंद्र आज के जीवन की आवश्‍यकता बन गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >