ओडिशा : कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज के तीन शिक्षकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
कटक : ओडिशा पुलिस ने एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तीन शिक्षकों के विरुद्ध एक छात्रा की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू की है. कटक के पुलिस उपायुक्त अखिलेश्वर सिंह ने आज बताया कि एक पुलिस टीम शिकायतकर्ता स्नातकोत्तर के द्वितीय वर्ष की छात्रा के छात्रावास गयी और […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
कटक : ओडिशा पुलिस ने एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तीन शिक्षकों के विरुद्ध एक छात्रा की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू की है. कटक के पुलिस उपायुक्त अखिलेश्वर सिंह ने आज बताया कि एक पुलिस टीम शिकायतकर्ता स्नातकोत्तर के द्वितीय वर्ष की छात्रा के छात्रावास गयी और उसने सीआरपीसी की धारा 161 के तहत उसका बयान दर्ज किया.
पुलिस के मुताबिक कल अपने दौरे के दौरान जब पुलिस जांच दल ने छात्रा से मेडिकल परीक्षण कराने का सुझाव दिया तब उसने इससे इनकार कर दिया. लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कॉलेज के दंतचिकित्सा विभाग के एक वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और विभागध्यक्ष के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.
लड़की ने सोमवार को शिकायत दर्ज करायी थी कि रेजीडेंट डॉक्टर और एसोसिएट प्रोफेसर यौन हावभाव के जरिये कई दिनों से उसे परेशान कर रहे हैं. जब उसने यह बात विभागाध्यक्ष के संज्ञान में लाया तब उन्होंने भी उससे दुर्व्यवहार किया. उधर दंतचिकित्सा विभाग के प्रमुख इंदूभूषण कार ने यह कहते हुए उसके आरोप का खंडन किया कि चूंकि निर्धारित ड्यूटी पर जानबूझकर नहीं आने पर उसे फटकार लगायी गयी इसलिए वह पीड़िता होने का कार्ड खेल रही है.