सीकर (राजस्थान) : स्कूल के डायरेक्टर और टीचर को एक नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. कल यह खबर आयी थी कि सीकर के अजीतगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ स्कूल के डायरेक्टर और एक टीचर ने रेप किया.
जानकारी के अनुसार लड़की जब गर्भवती हो गयी, तो उसपर गर्भपात के लिए दबाव बनाया गया. जब उसके शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा तो उसे जयपुर रेफर किया गया. दोनों आरोपियों जगदीश और जगत पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
पिछले कुछ दिनों से देश में बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उत्तर प्रदेश से भी एक खबर आयी है कि बस के कंडक्टर ने नौ साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया है.
