जानें, आखिर मुंह में दुपट्टा लपेटे किरण बेदी क्यों निकली सड़क पर

पुडुचेरी : पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी शुक्रवार रात को सड़क पर एक स्कूटी की सवारी करतीं नजर आयीं. वह महिलाओं की सुरक्षा का जायजा ले रहीं थीं. किरण बेदी ने स्कूटर की पिछले सीट पर गोपनीय तरीके से सवारी की जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. तस्वीर में दिख रहा है […]

पुडुचेरी : पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी शुक्रवार रात को सड़क पर एक स्कूटी की सवारी करतीं नजर आयीं. वह महिलाओं की सुरक्षा का जायजा ले रहीं थीं. किरण बेदी ने स्कूटर की पिछले सीट पर गोपनीय तरीके से सवारी की जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. तस्वीर में दिख रहा है कि किरण बेदी स्कूटी पर पीछे बैठी हुई हैं और दुपट्टे से अपना मुंह छिपा रखा है.

इस तस्वीर को खुद किरण बेदी ने ट्विटर पर शेयर किया और कहा कि उन्हें लगता है कि पुडुचेरी में महिलाएं रात में भी सुरक्षित हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह कुछ उपायों का सुझाव देगी जो पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के लिए लेने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >