Manipur:मणिपुर में नागा और कुकी समुदाय के बीच बंधकों की अदला-बदली को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. जॉइंट ट्राइब्स काउंसिल के कन्वीनर मेराचाओ ने कुकियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुकी पक्ष ने नागाओं के 6 लोगों की हत्या कर उनके शव लौटाए हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक,मेराचाओ ने बताया कि 13 मई को हुए हमले के बाद दोनों समुदायों ने आम लोगों का अपहरण कर लिया था.
दोनों तरफ से 14-14 बंधकों की हुई अदला-बदली
जेटीसी (जॉइंट ट्राइब्स काउंसिल) के कन्वीनर मेराचाओ ने कहा कि 13 मई को कुकी और नागा समुदाय के बीच लड़ाई हुई, इसके बाद कुकी समुदाय लोगों ने नागा समुदाय के लोगों को बंधक बना लिया और फिर नागाओं ने भी कुकी समुदाय के लोगों को बंधक बना लिया. इस घटना के बाद दोनों समुदायों के बीच बातचीत के बाद 14-14 बंधकों (नागा और कुकी) की अदला-बदली की गई. लेकिन इसके बाद भी कुकियों के पास 6 नागा बंधक थे.जब नागाओं ने कुकियों से बाकी बंधकों की अदला-बदली करने के लिए बात की,तो कुकियों ने कहा कि उनके पास कोई नागा बंधक नहीं है.कुकियों ने उन 6 लोगों को लापता बताया दिया.
कुकियों ने नागाओं को भेजीं लाशें
जेटीसी नागाओं कन्वीनर मेराचाओ ने बताया कि हमने कुकी समुदाय को जिंदा और सही सलामत बंधकों लौटाया थे. लेकिन उन्होंने इसके बदले हमारे 6 भाईयों ( नागाओं) के क्षत-विक्षत , सड़े-गले और मांस लाश भेजा था, और नागा समुदाय लोगों ने इन लाशों को स्वीकार करने से मना कर दिया, तभी से पूरे घाटी में हिंला भड़क उठी है.
नागाओं ने सरकार के सामने रखी तीन मांगें
नागा समुदाय के लोगों ने इन 6 लाशों को अपनाने से पहले केंद्र सरकार से तीन मांगें की गई है.लेइलोन वैफेई की महिला सोसाइटी की सदस्य लालबाई वैफेई की चीफ ने कहा कि पहले मणिपुर पुलिस का जवान थंगगिलियन गिरफ्तारी हो क्योंकि उन पर अपहरण कराने का आरोप है,दूसरा सबसे पहले कुकी नेशनल फ्रंट प्रोग्रेसिव के कैडरों को कार्रवाई की मांग की है और तीसरा में उन्होंने न्याय की मांग करते हुए अपहरण और हत्या में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो.फिलहाल सरकार और प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. जिसके चलते घाटी के इलाके में तनाव और बढ़ गया है.
