माता चंद्रघंटा की पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा.

सलखुआ. शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की भव्य पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. सुबह से ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा. महिलाएं, पुरुष और युवतियां उपवास रखकर माता के चरणों में नारियल, पुष्प, धूप-दीप व फल अर्पित करती दिखीं. शाम को भजन-कीर्तन और विशेष आरती का आयोजन हुआ, जिसमें भक्त भावविभोर होकर झूम उठे. मंदिरों में दर्शन को लेकर दिन भर मेले जैसा माहौल बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >