कोढ़ा दिघरी पंचायत के वार्ड दो और तीन में जलजमाव की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है. पंचायत में नाला तो है, लेकिन उसकी सही निकासी नहीं से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो जाता है. आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी वार्ड नंबर दो के महादलित टोला के सैकड़ों परिवारों को उठानी पड़ रही है. नाले की निकासी नहीं होने से घरों के सामने पानी भरा रहता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही है. लगभग दो वर्ष पूर्व जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उस समय के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिघरी पंचायत पहुंचे थे. महादलित टोला के लोगों ने प्रशासन और सरकार से जल्द से जल्द नाले की सफाई एवं निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
