सोनो. आम अवाम को पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए हर घर नल-जल योजना कई जगहों पर दम तोड़ती नजर आ रही है. कई जगह जलापूर्ति बंद होने से लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है. गंदर पंचायत के कालीपहाड़ी में कई माह से जलापूर्ति ठप है. बीते माह अगस्त में लोगों ने प्रदर्शन भी किया लेकिन सुनवाई नहीं हुई. राजपुर में भी कई माह से जलापूर्ति बंद है. दुर्गापूजा पर्व को देखते हुए ग्रामीण विभाग से शीघ्र जलापूर्ति करने की गुहार लगा रहे हैं. लेकिन शिकायत का भी कोई फायदा ग्रामीण को नहीं दिख रहा है. सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. सोनो वार्ड नंबर 8 में बीते माह जलापूर्ति ठप होने से लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई तब विभाग की नींद खुली. जलापूर्ति बहाल तो हुई लेकिन सुचारू ढंग से अभी तक नहीं हो सका. दहियारी पंचायत के मनेरिया में बीते डेढ़ वर्ष से जलापूर्ति ठप्प है. आदिवासी बाहुल्य इस दूरस्थ इलाके में लोग कुएं और जोरिया का पानी पीने को विवश है. ऐसे कई जगह है जहां नल जल योजना का फायदा लोगो तक नहीं पहुंच रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
