एनएसएस में पूर्णिया महिला महाविद्यालय की स्वयंसेवकों ने दिखायी श्रेष्ठता : प्रो. अनंत

पूर्णिया महिला महाविद्यालय

पूर्णिया महिला महाविद्यालय में मनाया गया एनएसएस का स्थापना दिवस पूर्णिया. पूर्णिया महिला महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस की दोनों इकाइयों की ओर से एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया गया.प्रधानाचार्य प्रो.अनंत प्रसाद गुप्ता ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि पूर्णिया महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयां छात्राओं ,स्वयंसेवकों में सामुदायिक सेवा भावना का विकास एवं उनके व्यक्तित्व में निखार लाने का काम कर रही हैं. इस महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है. यहां के स्वयंसेवकों ने सामुदायिक कार्यों ,रचनात्मक कार्यों में भागीदारी द्वारा अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का काम किया है. एनएसएस इकाई प्रथम के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.राकेश रोशन सिंह ने कहा कि आज के दौर में एनएसएस प्राकृतिक आपदा हो या राष्ट्र निर्माण की बात हो एनएसएस हमेशा आगे रहता है. एनएसएस इकाई द्वितीय की कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. मीना कुमारी रजक ने कहा कि एनएसएस का ध्येय वाक्य है ,मैं नहीं बल्कि आप. एनएसएस स्वयंसेवक हमेशा मदद के लिए आगे रहते हैं. पूर्णिया प्रशासन के कार्यों में भी उन्होंने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है. यहां की छात्राएं विभिन्न कैंप के माध्यम से सामुदायिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती है. इस मौके पर डॉ. संजय कुमार दास ,डॉ. नीतू कुमारी, डॉ श्वेता कुमारी, डॉ. चिन्मयी मोहंती ,डॉ. स्नेहा, डॉ प्रमोद कुमार , डॉ. प्रेरणा , डॉ. मिताली मीनू ,डॉ मसूद अली देवान समेत सभी शिक्षक, एनएसएस के स्वयंसेवक एवं छात्राएं शामिल थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >