PURNIA : आइये, आज सौरा नदी के तट पर अवस्थित मां पूर्णेश्वरी काली का करें दर्शन
अगर आप पूर्णिया में हैं, तो एक बार यहां जरूर आएं और माता का दर्शन करें. जी हां, जिला मुख्यालय से करीब सात किमी. दूर सौरा नदी के तट पर अवस्थित मां पूर्णेश्वरी काली मंदिर आस्था की स्थली है.
पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :
अगर आप पूर्णिया में हैं, तो एक बार यहां जरूर आएं और माता का दर्शन करें. जी हां, जिला मुख्यालय से करीब सात किमी. दूर सौरा नदी के तट पर अवस्थित मां पूर्णेश्वरी काली मंदिर अजीब आस्था की स्थली है. यह पूर्णिया शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है जहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. यहां लोगों को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. खासकर नवरात्र के अवसर पर यहां विशेष पूजन-अनुष्ठान किया जाता है. हर अमावस्या की रात यहां भक्तों की भीड़ जुटती है. ऐसी मान्यता है कि अमावस्या तिथि को आयोजित विशेष पूजा अनुष्ठान से मन्नत मांगने वालों का मन्नते पूरी होती है. करीब ढाई सौ साल पुराना यह काली मंदिर आस्था का प्रतीक बना हुआ है. यही वजह है कि पूर्णिया में लोग कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले यहां पूजा करने आते हैं. इस मंदिर में बिहार, बंगाल और नेपाल के भक्त भी पूजा करने के लिए पहुंचते हैं.