PURNIA : आज संभल कर रहें, तेज हवा संग बारिश व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट

सुबह से पूर्णिया और आसपास मौसम सुहावना बना हुआ है.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

सुबह से पूर्णिया और आसपास मौसम सुहावना बना हुआ है. आसमान में हल्के हल्के बादल हैं और हवा भी चल रही है पर इसके बावजूद आज सतर्क और संभल कर रहें. आज चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बनने के कारण आज बिजली कड़कने के साथ तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस लिहाज से सचेत रहने की जरुरत है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स की मानें तो जिले में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि एक या दो बार हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार, अगले दो दिनों के लिए येलो जिले में अलर्ट जारी किया गया है. इतना ही नहीं, मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार 8 मई को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बतायी गई है. मौसम इंडेक्स की मानें तो आगामी 9 मई को आसमान में बादलों का बसेरा बना रहेगा पर बारिश से राहत रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >