Samastipur News:यूआर कॉलेज में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

नीय यूआर कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया. कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया.

Samastipur News:रोसड़ा : स्थानीय यूआर कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया. कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितम्बर 1969 को महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी पर की गई थी. उन्होंने छात्रों को समाजसेवा व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है. डॉ अमरेश कुमार सिंह ने वृक्षारोपण को आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ जीवन का उपहार बताया. जबकि डॉ प्रवीण कुमार प्रभंजन ने कहा कि स्वच्छता अभियान छात्रों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करता है. कार्यक्रम में डॉ शशि शेखर द्विवेदी, डॉ रणधीर कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ जाकिर हुसैन, डॉ रोहित कुमार, कल्पना कुमारी, सिम्मी कुमारी, प्रियंका कुमारी, कोमल कुमारी, स्वाति कुमारी, तेजस्विनी कुमारी, अल्का रानी, शिवानी शर्मा, शिवम, बिट्टू, रामजतन, संतोष आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >