आरा में ट्रेन से गिरकर महिला जख्मी

रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर बुधवार की सुबह हुई घटना

आरा.

रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर बुधवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. आरपीएफ द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर का ओम प्रकाश साव की 42 वर्षीया पत्नी धनवंती देवी है.

इधर, जख्मी महिला के परिजन ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ लुधियाना जाने के लिए चरपोखरी स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से आरा आ रही थी. जैसे ही ट्रेन आरा स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर रुकी, तो उसका बेटा ट्रेन से उतर गया और ट्रेन खुल गयी. उसी दौरान वह चलती ट्रेन से कूद गयी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हादसे में जख्मी महिला का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >