रविवार की देर शाम जिला मुख्यालय के समीप गोड्डा रामगढ़ मुख्य मार्ग पर वायोडायवर्सिटी पार्क के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के घक्के से बाइक सवार अंकित पासवान (35) की मौत हो गयी थी. पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह शव के गांव पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा. शव को देख हर किसी के आंसू नहीं थम रहे थे. मृतक के पिता सिकंदर पासवान ठाकुरगंगटी थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं. मृतक की पत्नी अंजली कुमारी अपने पति के शव से लिपट कर रोते-रोते बेहोश हो रही थी. तो दूसरी ओर मां आशा देवी भी बार-बार अपने छोटे पुत्र को देख विलाप कर रही थी. मां का कहना है की मेरा सब कुछ छीन गया अब किसे पुत्र कहेंगे और किसे पुकारेंगे . मृतक की शादी वर्ष 2018 में गोड्डा जिला मुख्यालय के समीप बढौना में अंजली कुमारी के साथ हुई थी. मृतक अपने पीछे दो साल के पुत्र अनुभव कुमार व गर्भवती पत्नी को पीछे छोड़ गया है. जहां पुत्र अभिनव का इस छोटी सी उम्र में पिता से साया उठ चुका. पुत्र बार बार अपने पिता के शव की ओर निहार रहा था. देर शाम मृतक का दाह संस्कार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
