डीएम व एसपी ने गिद्धौर महोत्सव स्थल व मेला परिसर का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री नवीन एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बुधवार को गिद्धौर महोत्सव स्थल कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम एवं मेला परिसर का औचक निरीक्षण किया.

गिद्धौर . जिलाधिकारी श्री नवीन एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बुधवार को गिद्धौर महोत्सव स्थल कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम एवं मेला परिसर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के साथ एसडीओ सौरभ कुमार, एसडीपीओ सतीश सुमन, थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, अंचल अधिकारी आरती भूषण, बीडीओ सुनील कुमार, झाझा बीडीओ सुनील कुमार चांद सहित कई अधिकारियों के साथ मेला परिसर एवं गिद्धौर महोत्सव स्थल कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम का जायजा लिया एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिये. वहीं निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम डीएम श्री नवीन एवं एसपी विश्वजीत दयाल ने संपूर्ण मेला परिसर में घूम-घूम कर पूजा समिति के सदस्यों से विधि व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा से जुड़े इंतजाम वाचिंग टॉवर सीसीटीवी से मेला परिसर की निगरानी करने के लिए निर्देश दिये. भीड़ के नियंत्रण से जुड़ी विधि व्यवस्था सहित मेले में आकर्षक का केंद्र अमरनाथ गुफा के दर्शन को लेकर गुफा का निरीक्षण कर प्रवेश एवं श्रद्धालुओं के निकास प्वाइंट पर विशेष प्रशासनिक इंतजाम रखने की बात कही. वहीं थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह सीओ आरती भूषण बीडीओ सुनील कुमार से मेला परिसर को ले प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी ले व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को ले आवश्यक दिशा निर्देश दिए. वहीं मेले में प्रशासनिक स्तर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने व असामाजिक गतिविधियों को ले पैनी नजर बनाए रखने को लेकर पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार से व्यवस्था की जानकारी ले स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर मेला संचालन को ले कार्य करने की बात कही. वहीं मेले में आकर्षण का केंद्र अमरनाथ गुफा में दर्शन को लेकर आने वाले भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दिशा निर्देश अधिकारियों एवं पूजा समिति सदस्यों को दिया. इस मौके पर पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार पिंकू, महेश रावत सुबोध केशरी, राजीव कुमार वर्णवाल, संतोष कुमार सिंह सहित सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >