कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत अधीक्षण अभियंता एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता को कटिहार में अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी पर फटकार लगायी है. उन्होंने नियमित विद्युत आपूर्ति के लिए विशेष कर संध्या एवं रात्रि में सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा. उन्होंने कहा कि सहायक एवं कनीय अभियंताओं के लापरवाही एवं वरीय अभियंताओं द्वारा विद्युत आपूर्ति की बेहतर निगरानी नहीं करने के कारण कटिहार वासी परेशान हो रहे हैं. उन्होंने इस संबंध में अभियंताओं को चेतावनी देकर विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने को कहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
