झाझा . देवसुंदरी मेमोरियल महाविद्यालय सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस उत्साह, अनुशासन व जोश के साथ एनएसएस संयोजक डॉ राकेश कुमार पासवान की अगुवाई में बुधवार को मनाया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली, पोस्टर प्रदर्शनी व समाज सेवा से जुड़े गीत व नाट्य की प्रस्तुति की गयी. इस दौरान एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता ही सेवा, पर्यावरण संरक्षण, समानता जैसे विषयों पर भी अपने भावनाएं व्यक्त की. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ अजफर शम्शी, एनएसएस के संयोजक डॉ राकेश पासवान, प्रो ईश्वर कुमार पासवान ने किया. उपस्थित छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाने का सबसे बड़ा माध्यम है. यह केवल सेवा तक सीमित नहीं है. बल्कि यह हमें यह भी सिखाती है कि ‘स्वयं से पहले समाज’ है. युवा पीढ़ी यदि इस संकल्प के साथ आगे बढ़े तो निश्चित ही देश को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है. एनएसएस प्रभारी डॉ राकेश पासवान ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का मंच है. इस अवसर पर विद्यार्थियों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया. मौके पर प्रो कुमारी खुशबू, प्रो एना बहन, संजय चौधरी, नरेंद्र सिंह समेत कई छात्र- छात्राएं व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
