भीड़ नियंत्रण को लेकर मंडल सुरक्षा आयुक्त ने जंक्शन का लिया जायजा

Security Commissioner inspected the junction

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर आगामी त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार ने बुधवार देर शाम मुजफ्फरपुर जंक्शन का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य भीड़-भाड़ वाले त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना था. आशीष कुमार ने प्लेटफॉर्म नंबर एक से लेकर स्टेशन के बाहरी परिसर (सर्कुलेटिंग एरिया) तक का बारीकी से मुआयना किया. उन्होंने स्टेशन पर मौजूद जवानों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. उन्होंने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं पर बारीकी से नजर रखी. निरीक्षण के दौरान उनके साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार भी मौजूद थे. अधिकारियों ने कहा कि यह निरीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो और उनकी यात्रा सुरक्षित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >