लक्ष्मीपुर . प्रखंड अंतर्गत पीडरौन पंचायत स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय लत्ता में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान स्कूल के बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. यह अभियान 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाया जा रहा है. इस मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित कुमार सिंह और विद्यालय प्रभारी रामचंद्र यादव की मौजूदगी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शौचालय को साफ सुथरा रखने, शौच के बाद हमेशा साबुन से हाथ को धोने व पॉलीथिन उपयोग नहीं करने की शपथ ली.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
