खूंटी.
रनिया के झामुमो नेता स्व सनिका मघइया की 12वीं पुण्यतिथि पर जिले के झामुमो कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से सानिका मघइया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि सानिका वर्तमान में झामुमो जिला समिति के सदस्य देवनाथ मघइया के पिता थे. वे 90 के दशक से ही झामुमो में सक्रिय थे. इस क्षेत्र में झामुमो का संगठन खड़ा करने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी. मौके पर जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, वीरेन कंडुलना, मकसूद अंसारी, वीरेंद्र सिंह, राहुल केशरी, भोला साहू, प्रदीप केशरी, मोजीर अंसारी, रुबेन तोपनो, गैबरियल तोपनो, सुरेश कोनगाड़ी, पीयूष तोपनो, विनोद उरांव, शंभू शर्मा, पूनम बारला आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
