गोपालगंज. जमीन के कागज में करें सुधार, राजस्व विभाग पहुंचा आपके द्वार अभियान के तहत सोमवार को जादोपुर शुक्ल पंचायत भवन में राजस्व महाअभियान कैंप का आयोजन किया गया. इस विशेष पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को उनकी जमीन से जुड़े कागजात में सुधार और अपडेट की सुविधा नजदीक ही उपलब्ध करानी है. कैंप में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने-अपने खाता, खेसरा, नामांतरण एवं अन्य कागजात से जुड़ीं समस्याओं का समाधान कराया. विभागीय कर्मियों ने मौके पर आवेदन लिये और आवश्यक सुधार की प्रक्रिया की जानकारी दी. ग्रामीणों को बताया गया कि सभी आवश्यक दस्तावेज सही समय पर सुधार लेने से भविष्य में किसी तरह की कानूनी या प्रशासनिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. मौके पर सदर सीओ रजत वर्णवाल, राजस्व कर्मचारी, आंगनबाड़ी के सदस्य समेत कई स्थानीय प्रतिनिधि और लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
