गुरुआ. गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के गुरारू में होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूर्व विधान परिषद सदस्य व भाजपा नेता डॉ उपेंद्र प्रसाद ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने गुरुआ, मीरचक, दुब्बा, टंडवा, रामनगर समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. डॉ उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन क्षेत्र की मजबूती और संगठन की सक्रियता का परिचायक होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया. जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता के साथ चंद्रशेखर, रजनीकांत राजू, निरंजन कुमार, संजय प्रसाद, सतेन्द्र प्रसाद, अभिषेक कुमार, सुमित दास, पांचु ठाकुर, धनंजय कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
