मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर निकाला गया जुलूस

जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ( ईद मिलादुनबी) सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायी गयी. इस मौके पर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों के विभिन्न जगहों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गयी. जुलूस में लोगों ने शान से भारतीय तिरंगा लहराया.

प्रतिनिधि,सीवान. जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को हजरत मोहम्मद साहब की जयंती ( ईद मिलादुनबी) सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायी गयी. इस मौके पर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों के विभिन्न जगहों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गयी. जुलूस में लोगों ने शान से भारतीय तिरंगा लहराया. सिर पर रंग बिरंगा साफा व टोपी में सजे लोग हाथों में मजहबी परचम लहराया. जुलूस अपने निर्धारित रूट व समय के अनुसार अपने गंतव्य स्थल ग्यारहवीं मस्जिद पहुंची. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता व राजनीतिक दल जमे हुए थे. शहर के दरबार, अस्पताल मोड़, बड़ी मस्जिद, थाना रोड, नया किला, पुरानी किला, तेलहट्टा, बैलहट्टा, शांति वट वृक्ष, स्टेशन रोड, मखदुम सराय आदि जगहों से जुलूस निकाली गयी. जहां पुलिस बल के जवान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर गश्त करते रहे. इधर जुलूस को लेकर सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता , एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष राजू कुमार दलबल के साथ तैनात रहे. जुलूस में देशभक्ति का दिखा जज्बा मोहम्मदी जुलूस विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों से निकला गया. इसमें काफी तादाद में बड़े लोगों के अलावा बच्चे भी शामिल हुए. कई लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा भी ले रखा है.जिससे देश भक्ति का जज्बा झलक उठा. भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस बल तैनात जुलूस को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर भारी संख्या में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था. यातायात बाधित ना हो, इसके लिए लगातार पुलिस पसीना बहा रही थी. वही मुस्लिम कमेटी की ओर से जुलूस में शामिल लोगों से वाहनों को रास्ता देने की अपील की जा रही थी. एंबुलेंस समेत अन्य जरूरी वाहनों को पास देने को कहा जा रहा था. भारी भीड़ की वजह से जेपी चौक का एक हिस्सा कुछ देर के लिए पूरी तरह से बंद हो गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >