प्रो रुपम ने इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक का पदभार ग्रहण किया

पटना. प्रो रूपम ने टीपीएस कॉलेज, पटना स्थित इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) अध्ययन केंद्र के समन्वयक का पदभार सोमवार को ग्रहण किया है. इस अवसर पर आयोजित समारोह

पटना

. प्रो रूपम ने टीपीएस कॉलेज, पटना स्थित इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) अध्ययन केंद्र के समन्वयक का पदभार सोमवार को ग्रहण किया है. इस अवसर पर आयोजित समारोह में कॉलेज के प्राचार्य प्रो तपन कुमार शांडिल्य व इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, पटना की सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ नीलू शर्मा मौजूद रहीं. समारोह के दौरान दोनों गणमान्य अतिथियों ने प्रो रूपम को नयी जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी. इस अवसर पर सहायक समन्वयकों में डॉ प्रशांत कुमार, डॉ संजय कुमार व डॉ सुशोभन पलाधी सहित टीपीएस कॉलेज, पटना के कई प्राध्यापक डॉ विजय कुमार सिन्हा, डॉ विनय भूषण कुमार व डॉ अश्विनी कुमार उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त, इग्नू के कर्मचारीगण लेखाकार कुमार अमिताभ, अंबरीश कुमार, सुधीर एवं चंदन कुमार तथा छात्र शिवम परासर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >