पुलिस ने 11 मवेशी लोड पिकअप वैन किया जब्त

हिरणपुर. पुलिस ने सिलकुट्टी गांव के समीप मुख्य सड़क से शुक्रवार की सुबह मवेशी लदे एक पिकअप वैन जब्त किया है. पिकअप में सात गाय एवं चार बैल को क्रूरतापूर्वक लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था.

हिरणपुर. पुलिस ने सिलकुट्टी गांव के समीप मुख्य सड़क से शुक्रवार की सुबह मवेशी लदे एक पिकअप वैन जब्त किया है. पिकअप में सात गाय एवं चार बैल को क्रूरतापूर्वक लादकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. जानकारी के अनुसार, पिकअप संख्या जेएच-16एच/7567 में 11 गौवंशीय पशु को लादकर तोड़ाई-खजूरडांगा पथ होते हुए तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. इसी क्रम में सिलकुट्टी के समीप रामभक्त सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोका. वाहन की जांच करने पर गौवंशीय पशु पाया. इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी. मामले की जानकारी पर थाना एसआइ मुद्रिका प्रसाद ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन जब्त कर थाने लाया. वहीं वाहन चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि वाहन तरुण कुमार साहा के नाम से पंजीकृत है. इधर, इसको लेकर देवपुर निवासी रामभक्त सेवक के कार्यकर्ता सोनू रविदास ने थाने में शिकायत की है. इस बाबत थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मवेशी लदे वाहन को जब्त किया गया है. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी है. वहीं वाहन मालिक एवं तस्कर का पता लगाया जा रहा है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. सूत्रों की माने तो इस मामले में पुलिस ने पिंकू नामक एक व्यक्ति को थाने लाकर पूछताछ की गयी है. हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया. चर्चा यह भी है कि कई सफेदपोश लोग इस मामले को रफा-दफा करने के लिए प्रयासरत रहे, जो गोड्डा जिले से पाकुड़ जिले में मवेशी तस्करी एवं मवेशी लोड वाहनों को पार करने में सहयोग करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >