कटिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के निर्देश पर कटिहार जिलाध्यक्ष मनोज राय ने भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक पद पर पवन साह को मनोनीत किया. उनके मनोनयन से शिक्षाविदों में हर्ष का माहौल है. इनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, रामनाथ पांडेय, सौरभ मालाकार सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, विधायक निशा सिंह, कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, लकी प्रसाद महतो व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज कुमार आजाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव शंकर सरकार पूर्व जिला महामंत्री मनोज सरकार, भाजपा महिला मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी छाया तिवारी आदि ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
