पुलिस पर हमला मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के साहबगंज व खरवा गांव के एक बालू माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसपर पुलिस पर हमला करने, जब्त की गयी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को भगाने का आरोप था.

बेलहर. थाना क्षेत्र के साहबगंज व खरवा गांव के एक बालू माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसपर पुलिस पर हमला करने, जब्त की गयी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को भगाने का आरोप था. थाना कांड के प्राथमिकी अभियुक्त साहबगंज खरवा गांव के बिंदेश्वरी यादव उर्फ बिनो यादव का पुत्र बमबम कुमार यादव, रुद्रा प्रताप यादव को पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर केरबार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले में पांच नामजद तथा चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें 2 जुलाई को दो अभियुक्त विनोद यादव उर्फ विनो यादव तथा आदित्य यादव उर्फ छोटू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि आदित्य कुमार एवं पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >