एमएलसी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

एमएलसी ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

कदवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया में आगमन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के चौनी, परभेली तथा गेठौरा में चौपाल का आयोजन किया. चौपाल में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा किया. भाजपा, जदयू ने नेता एवं कार्यकर्ता के अलावा त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया. विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने कहा कि आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री का पूर्णिया आगमन होने जा रहा है. पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा. तत्पश्चात कई और कार्यक्रम का लोकार्पण किया जायेगा. डीबीटी से 10 हजार रुपये लाभार्थी के खाते में एक साथ बटन दबाकर भेजा जायेगा. 15 सितंबर को ससमय उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाना है. विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता डॉ चंद्रभूषण ठाकुर, जिला परिषद आशा सुमन, बलरामपुर विधानसभा प्रभारी सोभन चंद्र दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >