डंडखोरा स्वच्छ्ता ही सेवा पखवाड़ा को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश के निर्देश पर सभी पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छ्ता रैली निकाली गयी. बच्चों ने विभिन्न स्वच्छ्ता नारा लगाकर आमजनों के बीच स्वच्छ्ता का संदेश दिया. बच्चों के बीच हाथ धुलाई कार्यक्रम चला कर हाथ धोने का सही तरीका बताया गया. इस क्रम में शिक्षकों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा बच्चों को बताया गया कि केवल खाना खाने से पहले एवं शौच के बाद साबुन से हाथ सही तरीके से धोकर 40-50 प्रतिशत संक्रमण से होने वाली बीमारियों से बचा सकता है. बच्चों को स्वच्छता शपथ भी दिलायी गयी. बीडीओ ने बताया कि 2017 से प्रतिवर्ष 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता हीं सेवा पखवारा का आयोजन किया जाता है. स्वच्छ भारत मिशन एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तत्वाधान में दूसरे चरण में खुले में शौच से मुक्ति को स्थायित्व प्रदान करते हुए सभी गांवों को संपूर्ण स्वच्छ बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस वर्ष का पखवारा का स्वच्छोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है. सार्वजनिक संस्थान, हाट बाजार चौक चौराहा, धार्मिक स्थलों का साफ सफाई किया जा रहा है. प्रखंड समन्वयक नीरज गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल संचालन के लिए नियमित रूप से अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छ्ता गतिविधि आयोजित करायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
