मतदाता सूची में दावा-आपत्ति को लेकर किया जागरूक

विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पीएलवी रंजन कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया.

रामगढ़ चौक. विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पीएलवी रंजन कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान पीएलवी ने बताया कि प्रखंड के नोनगढ़ गांव के मतदान केंद्र पर मतदाताओं के बीच एसआईआर से जुड़े दावा आपत्ति के बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा कहा कि अगर किन्हीं मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम गड़बड़ी या अन्य विसंगति है तो फॉर्म छह व सात भरकर वह बीएलओ के पास जमा कर दें, ताकि सूची में नाम सुधारा जा सके. राष्ट्रीयकृत बैंक व एटीएम के मोहताज कजरावासी कजरा. आजादी के 78 साल बाद देश बदल रहा है पर कजरा आज भी वहीं का वहीं है. आज भी कजरावासी को पैसे की निकासी व राष्ट्रीयकृत की आवश्यकता होने पर 15 किलोमीटर सूर्यगढ़ा या 10 किलोमीटर अभयपुर जाना होता है. इसके लिए लोगों को किराया के साथ साथ पूरे दिन का समय बर्बाद करना होता है, महज आधा घंटा काम के लिए. इतना ही नहीं सबसे ज्यादा परेशानी तो पेंशनधारी बुजुर्ग व व्यापारियों को होता है, जिन्हे 10 मिनट काम के लिए घंटों का समय व्यतित करन पड़ता है. वहीं शिक्षक, रेलवे कर्मचारी, पुलिस कर्मी, सोलर पैनल के अलावे छोटे से लेकर बड़े व्यापारी के अलावे आमजनों को राष्ट्रीयकृत बैंक व एटीएम दूर होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बुजुर्ग पेंशनधारी को हर महीने गाड़ी रिजर्व कर बैंक जाना पड़ता है, जिससे शारिरिक, मानसिक व पैसों का नुकसान के अलावा पूरा दिन का समय व्यतीत करना जिसके लिये आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >