मोहम्मदपुर स्कूल टोला तक सड़क का शिलान्यास

केनगर

केनगर. मंत्री लेशी सिंह की अनुशंसा पर प्रखंड के गोकुलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित हाट धनहारा पासवान टोला में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना (अवशेष) से एमएमजीएसवाई रोड संथाल टोला से मोहम्मदपुर स्कूल टोला तक1725 फीट बनने वाली सड़क का मुखिया सह जदयू के जिला उपमहासचिव नीरज कुमार मेहता ने मंगलवार को शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ कराया. मौके पर मुखिया ने कहा कि इस महादलित टोला के सड़क की स्थिति काफी जर्जर थी . मंत्री लेशी सिंह के प्रयास से मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है. वही दूसरी ओर मुखिया नीरज कुमार मेहता के मोबाइल पर मंत्री लेशी सिंह ने वीडियो काॅल के जरिये बात कर हुए कार्य प्रारंभ को देखा. शिलान्यास के मौके पर जदयू के जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील मेहता,जदयू के किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता,जदयू के वरिष्ठ नेता कदम लाल मेहता आदि ने सभा को संबोधित किया.इस अवसर पर समाजसेवी रूपेश कुमार, विजय मेहता, मो. काशीम, वार्ड सदस्य अमृता कुमारी, विष्णु मास्टर, मो.शोहराव, परमेश्वर पासवान आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >