करनीबाग में डिपो में छापेमारी कर 33 क्विंटल कोयला जब्त

वरीय संवाददाता, देवघर: करनीबाग स्थित देवघर पब्लिक स्कूल के पहले गली में स्थित एक कोयला डिपो में कुंडा थाने की पुलिस गुप्त सूचना पर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे छापेमारी

वरीय संवाददाता, देवघर:

करनीबाग स्थित देवघर पब्लिक स्कूल के पहले गली में स्थित एक कोयला डिपो में कुंडा थाने की पुलिस गुप्त सूचना पर शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे छापेमारी करने पहुंची. मौके पर वहां से करीब 33 क्विंटल अवैध कोयला पुलिस ने जब्त कर कुंडा थाना लाया. कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में उक्त छापेमारी की गयी. टीम में एएसआई चुन्नू कुमार मंडल सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. कुंडा थाने की पुलिस ने बताया कि उक्त कोयला डिपो अवैध तरीके से मुरारी साह की बाउंड्री के अंदर चल रहा था. छापेमारी के दौरान डिपो व वहां रखे गये कोयला से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाया गया. ऐसे में पुलिस ने ट्रैक्टर मंगवाकर जब्त कोयले को थाना लाया. इस संबंध में डिपो चलाने वाले व्यक्ति व बाउंड्री मालिक के खिलाफ कुंडा थाने में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है. कुंडा पुलिस ने बताया कि डिपो में कोयला वैध था या अवैध, यह अनुसंधान में पता चलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >