सीवान. शहर में झमाझम बारिश के बाद तकरीबन एक दर्जन से अधिक मुहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गयी. वहीं मुख्य सड़क पर भी जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसको देखते हुए जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने अधिकारियों के साथ शहर का जायजा लेने के लिए निकल पड़े. जहां उन्होंने पी. देवी मोड़, तरवारा मोड़, सदर अस्पताल सहित तकरीबन एक दर्जन स्थान पर जल जमाव का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द जल जमाव से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए दिशा निर्देश दिया .उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द जल जमाव की जो स्थिति बनी हुई उस पर कार्य किया जाय.वहीं उन्होंने संबंधित प्राधिकारियों को जमकर क्लास लगाई. निरीक्षण के दौरान कई ऐसे दुकानदारों से भी पूछताछ की जिन्होंने अपने दुकान के आगे कूड़ा कचरा का ढेर लगाया हुआ था. जहां उनसे पूछताछ किए गए और पूछताछ के बाद उन्हें चेतायागया कि यदि इसके बाद दुकान के आगे कूड़ा कचड़ा देखा गया तो कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम आशुतोष गुप्ता, नगर परिषद ईओ, नगर परिषद सिटी मैनेजर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. सीवान से पंकज कुमार
जलजमाव से लोग बेहाल, सड़क पर उतरे अधिकारी
सीवान. शहर में झमाझम बारिश के बाद तकरीबन एक दर्जन से अधिक मुहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गयी. वहीं मुख्य सड़क पर भी जलजमाव होने से लोगों को काफी
