Motihari: राशन वितरण में अनियमितता, लाभुकों ने एनएच-27 किया जाम

प्रखंड के जसौली पंचायत में सरकारी राशन वितरण को लेकर शुक्रवार को भारी विवाद देखने को मिला.

Motihari: कोटवा. प्रखंड के जसौली पंचायत में सरकारी राशन वितरण को लेकर शुक्रवार को भारी विवाद देखने को मिला. लाभुकों का आरोप है कि पंचायत के दो पीडीएस दुकानदार द्वारा पिछले तीन महीने से राशन नहीं दे रहे हैं. इस मनमानी और लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने एनएच-27 पर उतरकर सड़क जाम कर दिया. करीब एक घंटे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शनकारी लाभुकों ने दुकानदारों के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की. जाम की सूचना मिलते ही कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांत कराया. पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे. थानाध्यक्ष प्रत्यूष कुमार बिक्की ने बताया कि थोड़े देर के लिए जाम हुआ था. जिसे पुलिस द्वारा हटवा दिया गया है. साथ ही जाम करनेवाले को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >