कटिहार-बलरामपुर मुख्य सड़क का किया निरीक्षण

कटिहार-बलरामपुर मुख्य सड़क का किया निरीक्षण

– 700 करोड़ से 63 किलोमीटर लंबी सड़क का हो रहा तेजी से निर्माण – 31 अक्तूबर 2026 तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का रखा गया है लक्ष्य कटिहार पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने राज्य उच्च पथ संख्या- 98, कटिहार- बलरामपुर, 63 किलोमीटर लंबी पथ के निर्माणाधीन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का राज्य उच्च पथ के डीजीएम एवं अन्य अभियंताओं के साथ चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अपने वित्त मंत्री के कार्यकाल में एशियन डेवलपमेंट बैंक से लगभग 700 करोड रुपए की राशि इस पथ के निर्माण के लिए दिलवाई थी. यह राज्य उच्च पथ कटिहार के सिरसा चौक से बलरामपुर से डेढ़ किलोमीटर पर राष्ट्रीय उच्च पथ 12 में पश्चिम बंगाल के टुन्नीदिग्घी से मिलती है. इस पथ में दो बाईपास सोनाली एवं मीनापुर का कार्य निर्माणाधीन है. दो आरोबी कुल 13 पुल एवं 88 पुलिया का निर्माण होगा. यह पथ कटिहार शहर से कटिहार, हसनगंज, डंडखोरा, कदवा, आजमनगर, बारसोई एवं बलरामपुर प्रखंडों को जोड़ेगा. इस पथ का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर यह बिहार को पश्चिम बंगाल के मालदा एवं दालकोला तक आने-जाने के लिए मुख्य मार्ग का काम करेगा. बलरामपुर प्रखंड का तो कटिहार जिला मुख्यालय से आने-जाने का यह एकमात्र मार्ग है. वर्तमान में सिंगल लेन पथ होने के कारण आवागमन में काफी असुविधा हो रही है. पथ का चौड़ीकरण हो जाने पर यातायात सुगम हो जायेगा. कई स्थानों पर सीधी की गई है. यातायात में कोई कठिनाई नहीं हो. इस पथ को पूर्ण करने की तिथि 31 अक्तूबर 2026 है. इस पथ के निर्माण में लगभग 30 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >